टिल्लू जी ने छोड़ी अपनी नौकरी, अब शुरू किया अपना नया व्यापार, जानिए क्या है पूरी खबर?

मशहूर धारावाहिक ‘भाभी जी घर पर हैं’ के ‘टिल्लू जी’ उर्फ़ सलीम ज़ैदी आज मनोरंज की दुनिया का एक जाना माना नाम है। सलीम ज़ैदी को टीवी शो ‘भाभी जी घर पर हैं’ में उनके किरदार टिल्लू जी के नाम से खासी पहचान मिली हैं। सलीम ज़ैदी इस इंडस्ट्री में काफी मेहनत करने के बाद आज इस मुकाम पर पहुंचे हैं। इस इंडस्ट्री में इनका सफ़र वर्ष 2014 में महानायक “अमिताभ बच्चन” के साथ उनके चर्चित टीवी शो KBC के ऐड फ़िल्म से शुरू हुआ था बाद में और भी ऐड फ़िल्म और सीरियल में काम किया। इन्होने फ़िल्म”भाग मिल्खा भाग” में एक पत्रकार का अभिनय किया। सलीम जी को “दादा साहब फाल्के” पुरस्कार से समानित किया गया और अभी हाल ही में “अटल अवॉर्ड” का सम्मान भी इन्हें प्राप्त हुआ है। ये अभिनेता अब एक अलग किरादर में नज़र आने वाले हैं। इनकी आने वाली फ़िल्म “जग्गू की लालटेन” की हर तरफ चर्चा है। बॉलीवुड की इस आने वाली फ़िल्ममें सलीम ज़ैदी एक अलग भूमिका निभाते नज़र आने वाले हैं। यह फ़िल्म अब तक की बॉलीवुड की सभी फिल्मों से अलग बताई जा रही है। इस फ़िल्म के बारे में और भी कई जानकारियाँ मिली है की यह एक सस्पेंस भरी फ़िल्मके साथ-साथ एक मल्टीस्टारर फ़िल्म है।

Advertisement

फिल्म जग्गू की लालटेन में आयेंगे नजर

जग्गू की लालटेन एक हिंदी फ़िल्म है। मशहूर फ़िल्मनिर्देशक “विपिन कपूर” ने इस फ़िल्म का निर्देशन किया है। विपिन कपूर ने ही इस फ़िल्म का लेखन भी किया है। दिग्गज अभिनेता रघुबीर यादव जी इसमें एक ख़ास किरदार निभाने वाले हैं। फ़िल्म निर्माता डॉ. नीरज कुमार गुप्ता भी इस सस्पेंस फ़िल्ममें अहम भूमिका निभाते नज़र आएंगे। डॉ. नीरज गुप्ता जी वैसे तो पेशे से एक बिज़नेसमैन हैं पर इस बार वह इस फ़िल्मसे बॉलीवुड में एक्टिंग का डेब्यू करने जा रहें हैं। वहीँ पूरी स्टारकास्ट में और भी कई बड़े-बड़े नामों की लिस्ट बनी हुई है। जग्गू की लालटेन में डॉ. नीरज कुमार गुप्ता, रघुबीर यादव और सलीम ज़ैदी के साथ-साथ और भी मशहूर लोग एक साथ फ़िल्मजग्गू की लालटेन में नज़र आएंगे। मशहूर अभिनेता व गायक राज गोपाल अय्यर, हरियाणवी इंडस्ट्री के जाने माने अभिनेता रामबीर आर्यन, स्टार प्लस किड्स सिंगिंग रिएलिटी शो के विजेता बिरेन डांग, अभिनेत्री और मॉडल आकृति भारती के अलावा और भी कई खास हस्तियाँ एक साथ नज़र आने वाली हैं।

फिल्म जग्गू की लालटेन में आयेंगे नजर

मशहूर बॉलीवुड प्ले-बैक सिंगर मिक्का सिंह, ममता शर्मा समेत इन्डियन आयडल फेम मोहित चोपड़ा जैसे बड़े-बड़े नाम भी इस फ़िल्मसे जुड़े हुए है। इस ख़ास फ़िल्म से जुड़े जीतने भी कलाकार हैं सभी ने इंडस्ट्री में अपने हुनर और काम लेकर अपनी पहचान बनाई हैं। जग्गू की लालटेन को श्रीहंस आर्ट्स एंड क्रिएशंस और बोल्ट एंटरटेंनमेंट के द्वारा निर्मित किया गया है। इस प्रोडक्शन हाउस ने और भी कई रोमांचक और मजेदार फ़िल्में बनाई हैं। जानकारों की माने तो “जग्गू की लालटेन” एक ऐसी कहानी है जिसमें सच सुनने में एकदम झूठ जैसा लगता है और झूठ इतना सच्चा की शक करने में पाप जैसा महसूस होगा। बताया जा रहा है की बड़े-बड़े सितारों से भरी इस फ़िल्म में कुछ एसा ख़ास होने वाला है जो दर्शकों को थियेटर्स तक आने मे मजबूर कर देगा। आज जब पुरे बॉलीवुड में बॉयकट का ट्रेंड चल रहा ऐसे में इस फ़िल्म से खासी उम्मीद लगाई जा रही है। जल्द ही यह फ़िल्म आपके सिनेमाघरों में आने वाली है और दर्शकों को कुछ अलग देखने का मौका भी मिलेगा।

Advertisement

Avatar of editorial team Hindi India

हिन्दी इंडिया वेबसाइट पर हिन्दी में जानकारी के लिए निरंतर विजिट करते रहे यह पर आपको टेक, ब्लॉग्गिंग, शायरी, कोट्स, भारत के त्यौहार आदि के बारे में जानकारी प्रकाशित की जाती है.

iQOO Z6 Lite 5G Snapdragon 4 Gen 1 के साथ लांच Redmi 11 Prime a Budget 5G phone in India NASA’s Artemis-1 Rocket Launch JIO Phone 5G Launch